खबरिस्तान नेटवर्क : सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम को फैंस का भरपूर प्यार मिला था। वेब सीरीज के दोनों ही पार्ट्स सुपर-डुपर हिट साबित हुए थे। सीरीज के दूसरे पार्ट के बाद मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को रिलीज कर दिया हैं। सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक आश्रम फ्लोर पर आ जाएगी।
ट्रेलर हुआ रिलीज
एक्टर बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज 'आश्रम 3' (Aashram 3) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक बार फिर से लौट आया है, काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य। एक बार फिर 'आश्रम 3' के ट्रेलर के रिलीज होते ही जपनाम की आवाज गूंजने लगी है। ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि प्रकाश झा इस बार 'आश्रम 3' में बाबा के काले मनसूबों का खतरनाक मायाजाल लेकर आए हैं। 'आश्रम 3' (Aashram 3 Video) का ट्रेलर फैंस की एक्सकइटमेंट को बढ़ाता है और बॉबी देओल से लेकर ईशा गुप्ता Esha Gupta) का नया अवतार दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब होता है।
ईशा गुप्ता की हुई आश्रम में एंट्री
पिछली बार आश्रम में बोल्डनेस का तड़का बबीता भाभी के रोल में त्रिधा चौधरी ने लगाया था। इस बार वैसा ही मिलता जुलता रोल ईशा गुप्ता को प्रकाश झा ने ऑफर किया है। वह बाबा निराला के अंध विश्वास में कैद और बोल्ड लुक में नजर आने वाली हैं।
बाबा निराला से भगवान निराला
आश्रम 3 के ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ हो जाता है कि इस बार बाबा निराला ज्यादा आक्रमक रुख अपनाने वाला है। वह खुद को अब भगवान समझने लगा है। राजनीति में उसका बोलबाला है तो पूरा शहर उसका गुणगान कर रहा है। वहीं इस बार पम्मी उसका अंत चाहती है।
क्या खत्म हो जाएगा आश्रम का खेल
ट्रेलर में पम्मी (अदिति) बाबा निराला पर गोली ताने नजर आती हैं। वह गोली चलाती तो है लेकिन वह बाबा को खत्म करती है या नहीं ये तो सीरीज देखने के बाद ही साफ होगा। लेकिन इस सीन के बाद सवाल ये उठता है कि क्या इस बार बाबा निराला का चैप्टर खत्म हो जाएगा। क्या वह जिंदा बच पाएगा।