पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी सेहत ठीक हो गई है, जिस कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह अपने निवास के लिए अस्पताल से निकल चुके हैं। सीएम मान पिछले 4 दिन से अस्पताल में भर्ती थे और उनका ईलाज चल रहा था।
वीरवार को बिगड़ी थी सेहत
वीरवार शाम को अचानक सीएम मान की सेहत खराब हो गई थी। जिस कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुरूआती जांच में उन्हें पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसे डॉक्टरों ने ठीक कर दिया था। इसके बाद सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाया गया था। इस वजह से उन्हें एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया था। अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
स्पीकर, वित्त मंत्री और शिक्षामंत्री हाल जानने पहुंचे
सीएम मान का हाल जानने के लिए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने सीएम का हाल जाना। इसके बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस भी अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे तक दोनों मंत्री अस्पताल में रहे और सीएम मान के साथ बातें भी की।
परगट सिंह भी मिलने पहुंचे थे
जालंधर कैंट के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह सीएम मान का हाल पूछने के लिए मोहाली पहुंचे। अस्पताल में जाकर परगट सिंह ने सीएम मान का हाल जाना और उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए कहा। जल्द ही वह रिकवर कर जाएंगे और 1-2 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि अभी तक वह डॉक्टरों की निगरानी में है।