पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सीएमओ ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की है और जानकारी दी कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
टेस्ट करवाने के लिए हुए भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम मान कुछ टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। टेस्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सीएम मान बिल्कुल स्वस्थ हैं और यह सिर्फ एक रुटीन चैकअप है। इसी कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
17 सितंबर को बिगड़ी थी सेहत
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की 17 सितंबर को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक सेहत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना बैलेंस खो दिया था। सीएम मान के साथ मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया था। इसके बाद वह सीएम आवास गए। सीएम आवास जाने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।