पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वीरवार से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। जालंधर कैंट के कांग्रेसी विधायक परगट सिंह सीएम मान का हाल पूछने के लिए मोहाली पहुंचे। अस्पताल में जाकर परगट सिंह ने सीएम मान का हाल जाना और उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए कहा।
1-2 दिन में मिल जाएगी छुट्टी
सीएम मान का हाल जानने के बाद विधायक परगट सिंह ने कहा कि मेरी उनसे अस्पताल में बातचीत हुई है। उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। जल्द ही वह रिकवर कर जाएंगे और 1-2 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि अभी तक वह डॉक्टरों की निगरानी में है।
लेप्टोस्पायरोसिस इंफ्केशन से पीड़ित
सीएम मान का बीते दिनों टेस्ट किया गया था। जिसकी कल रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में वह लेप्टोस्पायरोसिस पॉजिटिव पाए गए हैं, जोकि एक तरह का इंफेक्शन है। दरअसल लेप्टोस्पायरोसिस इंसानों को जानवरों के मूत्र से गंदे पानी, खाने या फिर मिट्टी के संपर्क में आने से होता है। गर्म वातावरण में यह आम होता है। इसी वायरस के संपर्क में सीएम मान आए हैं।
अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
शनिवार को अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था। बुलेटिन में बताया गया कि पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद एंट्री बायोटिक्स पर रखा गया है।