गुरदासपुर में एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया है। जिससे इलाके में दहशत पैदा हो गई है। इस बार तेंदुआ कादियां में देखा गया है। घटना की जानकारी कालोनी में रहने वाले हलीम अहमद ने दी है। उन्होंने जब सीसीटीवी चैक किया तो उनके होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी।
हलीम अहमद ने बताया कि वह अपनी कार में बैठने लगे थे। तो इस दौरान बड़ी ही तेजी से एक जानवर उनके सामने से गुजरा। उन्हें शक हुआ कि यह जानवर शायद जंगली हो सकता है और गलती से इधर आ गया होगा। इसके बाद फिर सीसीटीवी कैमरे चैक किए। उसमें साफ तेंदुए भागते हुए रिकॉर्ड हो गया था।
वन विभाग को दिखाई सीसीटीवी
उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम मौके पर आई और उन्हें तेंदुए की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। सीसीटीवी फुटेज देखने को बाद वन विभाग ने सभी लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
वन विभाग पकड़ने में जुटे
वन विभाग के अधिकारी ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है और तेंदुए दिखने पर तुरंत जानकारी साझा करने की सलाह दी है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया है और वह घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोच रहे हैं।