अमेरिका के अलबामा राज्य में एक सिख व्यक्ति की हत्या कर दी गई। राज सिंह (गोल्डी) को गुरुद्वारे के बाहर गोली मारी गई। वो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।
सेल्मा के गुरुद्वारे के बाहर मारी गई थी गोलियां
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, घटना 24 फरवरी की है। राज अलबामा के सेल्मा शहर में गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उसके परिवार को घटना की जानकारी 25 फरवरी को दी गई।
मारा गया सिख म्यूजिशियन था
राज सिंह डेढ़ साल पहले ही अमेरिका गया था। वो म्यूजिशियन था और अपने म्यूजिकल ग्रुप के साथ ही रह रहा था। उसका परिवार भारत सरकार से शव को उत्तर प्रदेश लाए जाने में मदद मांग रहा है।
हेट क्राइम की वजह से की गई हत्या
राज के परिजन गुरदीप सिंह ने बताया कि हत्या के 5 दिन बाद भी राज का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। हालांकि, देरी की वजह नहीं बताई गई है। वहीं, हमलावरों और हत्या के मोटिव के बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। परिजनों का कहना है कि ये हेट क्राइम का मामला हो सकता है।