जालंधर पुलिस ने विक्की गौंडर ग्रुप के एक साथी को 3 हथियारों के साथ अरेस्ट किया है। आरोपी पर हथियारों की सप्लाई, नशे की सप्लाई, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
मामले की जांच जारी
डीजीपी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।