हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार(8 अप्रैल) को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। अब सिंह मंगलवार (9 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे। इससे पहले 10 मार्च को बीरेंदर सिंह के बेटे और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस उन्हें हिसार से ही लोकसभा का टिकट दे सकती है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा कल होने की संभावना है। उनके बेटे और पूर्व बीजेपी नेता बृजेंद्र सिंह हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
10 साल बाद कांग्रेस में वापसी
उनके बेटे हिसार से सांसद रहे बृजेंद्र सिंह पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बीरेंद्र सिंह 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं।
कौन हैं बीरेंद्र सिंह?
बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के परिवार से आते हैं। उनके पिता चौधरी नेकी राम भी बड़े नेताओं में शुमार रहे। उन्होंने करीब 42 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद अगस्त 2014 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा भेजा और वो कैबिनेट मंत्री बने। बीरेंद्र सिंह हरियाणा में बड़े जाट नेताओं में शुमार हैं।
बेटे ने 2019 में जीत दर्ज की
2019 के लोकसभा चुनाव में उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने हिसार से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया।