पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को उन लोगों से खतरा है जो चुनाव से पहले वादे करते हैं और चुनाव का बाद उनसे मुकर जाते हैं। उन्होंने यह जवाब सीएम मान के उस बयान पर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार का चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।
तनाशाही का माहौल देश में नहीं पंजाब में
राठौर ने कहा कि तानाशाही का माहौल देश में नहीं बल्कि पंजाब में है। सीएम केजरिवाल व अपने राजनीतिक विरोधियों पर झूठे केस डाल जेल में भेजने का असफल प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल और मान ने सत्ता में आने से पहले जनता से वादा किया था कि बेअदबी के मामले के दोषियों को 24 घंटे में जेल में डालेंगे, लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया।
मान सरकार सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही
उन्होंने आगे कहा कि यही नहीं मान ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह राज्य से ड्रग्स का गोरखधंधा पूरी तरह बंद करवा देंगे। लेकिन आए दिन पंजाब में नशे से किसी ना किसी की जान जाती है। मान सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और यह आरोप आप के विधायक ही लगाते हैं। आप के एक विधायक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहा है कि पुलिस वाले ही नशा बेच रहे हैं। इससे साफ है कि मान सरकार अपराधियों को बचा रही है और लोकतंत्र ही हत्या कर रही है।